Samastipur

समस्तीपुर: पेट्रोल पंप संचालक ने पत्नी की काटकर की ह’त्या, बचाने के दौरान माँ, बेटी व पुत्र ज’ख्मी, खुद ट्रेन से कटकर की आ’त्महत्या

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- अभी-अभी की बड़ी खबर विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां साहिट गांव में युवक ने धारदार हथियार से बुधवार की सुबह अपनी पत्नी की काटकर हत्या कर दी है। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मां, पुत्र व पुत्री को भी काटकर जख्मी कर दिया। हत्या के बाद युवक ने भी बछबाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है।

वहीं जख्मी मां, पुत्र व पुत्री का इलाज कराया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस मामलें की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने युवक के घर से पत्नी का शव बरामद किया है। युवक की पहचान साहिट गांव के राजेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश प्रकाश के रूप में हुई है।

युवक के मृतक पत्नी की पहचान अनामिका देवी (42) के रूप में कई गई है। जख्मी माता कुमुद सिंह, पुत्र राजवीर कुमार व पुत्री नंदनी बताई गई। मृतक युवक पेट्रोल पंप का संचालक है।

थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

30 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago