Samastipur

पैसेंजर ट्रेनों को बनाया एक्सप्रेस, स्टॉपेज-कोच व समय में बदलाव नहीं, लेकिन बढ़ गया किराया

समस्तीपुर :- रेलवे पैसेंजर ट्रेन में भी अब एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूलेगा। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रेल मंडल की कुछ पैसेंजर ट्रेनों का एक्सप्रेस ट्रेनों में परिवर्तन किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 55527 व 55528 जयनगर पटना जयनगर कमला गंगा पैसेंजर का 15527 व 15528 जयनगर पटना जयनगर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 75215 व 75216 रक्सौल दानापुर रक्सौल डेमू पैसेंजर का अब 15515 व 15516 रक्सौल दानापुर रक्सौल एक्सप्रेस के रूप में चलायी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 15553 व 15554 जयनगर भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस अब से प्रतिदिन चलेगी।

आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद शुरु हुई रेल परिचालन के बाद से ही पैसेंजर ट्रेनों में रेलवे द्वारा एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा था। जिसे बाद में कुछ पैसेंजर ट्रेनों से हटा नॉमल कर दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी राहत हुई थी। इसके बाद भी कुछ पैसेंजर ट्रेनों में रेलवे एक्सप्रेस का चार्ज वसूल कर रही थी।

पवन एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार:

रेल मंडल की ट्रेन संख्या 11061 व 11062 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दरभंगा लोकमान्य तिलक टर्मिनस का मार्ग विस्तार जयनगर तक किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 19037 व 19038 बांद्रा टर्मिनल गोरखपुर बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार बरौनी तक 19039 व 19040 को विलय करते हुए किया गया है।

सुपरफास्ट एक्सप्रेस में परिवर्तित हुई ट्रेन:

समस्तीपुर मंडल की ट्रेन संख्या 15547 व 15548 रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनल रक्सौल एक्सप्रेस का सुपर फास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावे ट्रेन संख्या 15563 व 15564 जयनगर उधना जयनगर एक्सप्रेस को नए नंबर 22563 व 22564 जयनगर उधना जयनगर के रूप में सुपर फास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तन किया गया है।

इंटरसिटी का मार्ग परिवर्तन:

सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन संख्या 13227 व 13228 राजेंद्रनगर टर्मिनल सहरसा राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी के बदले न्यू बरौनी जंक्शन के रास्ते किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

6 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

6 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

12 घंटे ago