Samastipur

सांसद प्रिंस राज व विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने खानपुर और कल्याणपुर में किया सड़क का शिलान्यास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सांसद प्रिंस राज व विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने शुक्रवार को खानपुर मोड़ से सादीपुर जाने वाली मुख्य पथ का नव निर्माण के लिए संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खानपुर से सादीपुर, मननपुर को जाने वाली करीब 7 किलोमीटर की लंबाई की सड़क का निर्माण 5 करोड़ 28 लाख 53 हजार रुपये की लागत से कराई जाएगी।

सांसद प्रिंस राज ने कहा कि विकास की गति अब तेजी से बढ़ने लगी है। हर तरफ सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने विशनपुरआभी पंचायत अंतर्गत हरिपुरघाट में पुल का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। विधायक अशोक कुमार ने कहा कि खानपुर मोड़ से सादीपुरघाट तक कि जर्जर सड़क की समस्या अब समाप्त हो जाएगी।

वहीं कल्याणपुर प्रखंड की दो प्रमुख सड़कों का शिलान्यास समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने पीएम ग्रामीण सड़क योजना से किया। इसमें लौदौरा में लौदौरा से चकमेहसी होते हुए गंगौरा सड़क शामिल है। सड़क की कुल लंबाई 17.150 किलो मीटर है। वहीं इसकी प्रकाकलन राशि 1283.54 लाख है। दूसरी ओर कुशियारी चौक पर कुशियारी से जनार्दन चौधरी के घर होते हुए जीरो माइल तक के सड़क शामिल है। सड़क की कुल लंबाई 6.350 किलो मीटर व प्रकाकालन राशि 499.335 लाख रुपए है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

5 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

10 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

20 घंटे ago