Samastipur

समस्तीपुर: IRCTC ने बिहार के लोगों के लिए लॉन्च किया खास विदेश टूर प्लान, कम खर्च घूमें सिंगापुर-मलेशिया और थाईलैंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आईआरसीटीसी ने बिहार के लोगों को लिए एक खास टूरिज्म प्लान लॉन्च किया है. इस पैकेज में बिहार के लोग बेहद कम पैसे में विदेश की हवाई यात्रा कर सकेंगे. वो भी बिना किसी झंझट के. अगर आप घूमने-फिरने के शौकिन है तो यह खबर आपके काम की है.

दरअसल, IRCTC ने यह प्लान केवल बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है. आईआरसीटीसी के प्लान के तहत सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में घूमने के लिए अक्टूबर महीने में बिहार की राजधानी पटना से विशेष विमान उड़ान भरेगी. इसके अलावे नवंबर में बिहार से थाईलैंड के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी.

अक्टूबर 13 तारीख से शुरू होगी यात्राएं

आईआसीटीसी के पूर्वी क्षेत्र कोलकाता के डीजीएम जफर आजम खान समस्तीपुर में रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा अगले महीने की 13 तारीख से शुरु होगी. थाईलैंड की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी नवंबर में हवाई यात्रा शुरू करवाएगा. पैकेज के तहत यह यात्रा 8 दिन और 7 रातों के लिए होगी.

डीजीएम जफर आजम खान ने बताया कि कोरोना काल में लोगों ने यात्राएं करनी बंद कर दी थीं. अब सकार के प्रयासों से हुए वैक्सीनेशन के बाद कोरोना के मामलों में कमी आई है और अब इससे मरने वालों की संख्या में भी काफी मात्रा में गिरावट आई है. ऐसे में अब लोग हवाई यात्राओं पर विदेशों का सफर शुरू कर रहे हैं. बिहार में आईआरसीटीसी ने लोगों को विदेशी टूर पर भेजने के लिए एक कम खर्च में विदेशी यात्राओं का ऑफर दिया है.

ये खास सुविधाएं मिलेंगी

आईआसीटीसी के मुताबिक यात्रा की बुकिंग करवाने वाले यात्री को हवाई जहाज की टिकट के साथ सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर मिलेगा. इसके अलावा उन्हें रहने के लिए होटल भी दिया जाएगा. कुल मिलाकर इन सबके लिए यात्री को 1 लाख 7 हजार रुपये भुगतान करने होंगे. वहीं, थाईलैंड जाने के लिए शुरु हो रही 11 नवंबर की यात्रा 6 दिन और 5 रातों के लिए होगी. इस यात्रा के एवज में यात्री को 48351 रुपये भुगतान करने होंगे. इस राशि में आपको रहने के लिए होटल, घूमने के लिए बस और भोजन सभी कुछ की व्यवस्था की जाएगी.

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

यात्रा की बुकिंग करवाने वाले यात्री को हवाई जहाज की टिकट के साथ सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर मिलेगा इसके अलावा उन्हें रहने के लिए होटल भी दिया जाएगा. कुल मिलाकर इन सबके लिए यात्री को एक लाख सात हजार रुपये भुगतान करने होंगे. वहीं थाईलैंड जाने के लिए शुरु हो रही 11 नवंबर की यात्रा 6 दिन और 5 रातों के लिए होगी. इस यात्रा के एवज में यात्री को 48351 रुपये का भुगतान करना होगा. इस राशि में आपको रहने के लिए होटल, घूमने के लिए बस और भोजन सभी कुछ की व्यवस्था की जाएगी.

महज इतने रुपये करने होंगे खर्च

IRCTC के प्लान के मुताबिक अगर आप थाइलैंड में घूमना चाहते हैं, तो सिंगल यात्री के लिए ये खर्च कुल मिलाकर 56,753 रुपये का होगा, वहीं आप दो लोगों से जाते हैं. तो ये खर्च 49,067 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा और अगर आप दो बच्चों को भी अपने साथ यात्रा पर ले जा रहे हैं, तो आपको 47,282 प्रति व्यक्ति बेड के साथ का खर्च देना होगा. वहीं, अगर आप बिना बेड के ये यात्रा करना चाहते हैं तो आपको ये खर्च 42,756 रुपये प्रतिव्यक्ति के देने होंगे.

यात्रा शुरू करने से पहले बना लें प्लान

गौरतलब है कि लोगों को घूमने का शौक तो होता है लेकिन जब किसी ट्रिप पर जाना होता है तो काफी सारी प्लानिंग और तैयारियों की जरूरत होती है. खासकर अगर किसी नई या दूर जगह पर जा रहे हैं. अधिकतर लोग विदेश घूमना चाहते हैं, हालांकि विदेश घूमने के लिए अधिक पैसे होने के साथ ही वहां की भाषा, जगह की सही जानकारी, कहां ठहरना है, खाने-पीने के लिए अच्छी जगह का चयन ये सब पहले से ही प्लान करके रखना होता है. ऐसे में विदेश घूमना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे के कैटरिंग और पर्यटन काॅर्पोरेशन विभाग की ओर से समय समय पर शानदार टूर पैकेज आते रहते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेज एक निश्चित बजट में होते हैं, जिसमें सिर्फ आपको टिकट लेने के साथ सिर्फ सफर का लुत्फ उठाना होता है. आईआरसीटीसी सफर की पूरी सुविधा देता है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

53 मिनट ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago