दरभंगा जेल से नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड निवासी व शहर के बड़े स्वर्ण व्यवसायी दगरु सेठ से तीन माह में तीसरी बार 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने के बाद बंदियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरभंगा मंडल कारा से एक साथ 15 बंदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है। भागलपुर जेल में शिफ्ट किए गए सभी शातिरों की गतिविधियों के कारण विधि व्यवस्था को खतरे की आशंका थी। इसे देखते हुए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। इसपर कारा विभाग ने मुहर लगा दी। इसके बाद बिना विलंब किए सभी को भागलपुर जेल भेज दिया गया। इसकी भनक भी किसी को नहीं लगी।
दरभंगा जेल से भेजे गए बदमाशों में निकेश दुबे, प्रेम कुमार प्रिंस, गोलू पासवान, मनोज राय, विकास कुमार झा, लालबाबू सिंह उर्फ सुमन, आशुतोष कुमार झा, योगी राय, रोहान शाह, रौनक सिंह उर्फ चंदन सिंह उर्फ दीपक सिंह, करतार सिंह उर्फ सरदार सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह, चिंटू सिंह उर्फ फूलबाबू, पप्पू महतो, प्रिंस खटीक और राजनाथ सिंह शामिल हैं। भागलपुर जेल भेजे गए 15 शातिरों में दो सजायाफ्ता बंदी भी हैं।
इसमें दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में शामिल मोतिहारी के कोइरीगामा निवासी निकेश दुबे और जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के परियारना थाने के चित्रनाना निवासी करतार सिंह उर्फ सरदार सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह हत्या मामले में सजायाफ्ता हैं। लेकिन, कई अन्य मामले में सुनवाई होने के कारण दोनों दरभंगा जेल में बंद थे। इसमें निकेश दुबे को छह माह के लिए भागलपुर जेल भेजा गया है।
भागलपुर भेजे जानेवालों में आधा दर्जन वो बदमाश हैं, जो दगरु सेठ के सहयोगी प्रतिष्ठान से 9 दिसंबर 2020 को करोड़ो की लूट में शामिल रहे। इनमें समस्तीपुर जिले के शाहपुर पगड़ा निवासी विकास कुमार झा, जितवारपुर के मनोज राय, दलसिंहसराय के लोकनाथपुरगंज निवासी गोलू पासवान उर्फ सुदामा, नगर थाने के बहादुरपुर निवासी प्रेम कुमार उर्फ प्रिंस चौधरी जायसवाल, विभूतिपुर थानाक्षेत्र के खोखसाहा निवासी पप्पू महतो सहित दलसिंहसराय थाने क्षेत्र के मेन बाजार सोनारपट्टी मोहल्ला निवासी रोहान शाह शामिल हैं।
दरभंगा जेल से तीसरी बार स्वर्ण व्यवसायी दगरु सेठ से रंगदारी मांगने वाले मुजफ्फरपुर के जारंग निवासी शातिर बदमाश लालबाबू सिंह उर्फ सुमन को भी भागलपुर जेल भेजा गया है। वह स्वर्ण व्यवसायी से आठ सितंबर को 10:57 बजे में मैसेज भेजकर रंगदारी की मांग की थी। मैसेज में स्वयं को जेल का बास बताते हुए लिखा था कि मुझे पप्पू महतो मत समझना। 50 लाख रुपये मेरे नंबर भेज दो। पे फोन नंबर है। पुलिस को बताया तो घर के आदमी का मर्डर हो जाएगा।
पांच करोड़ की फिरौती के लिए पांच जनवरी 2020 को सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सिंहवाड़ा के स्वर्ण व्यवसासी रमण कुमार ठाकुर उर्फ चुन्नू के अपहरण मामले में गिरफ्तार नौ बदमाशों में एक लालबाबू भी शामिल हैं। बता दें कि स्वर्ण व्यवसायी से पहली बार 14 जून को जेल से समस्तीपुर के विभूतिपुर थानाक्षेत्र के खोखसाहा निवासी पप्पू महतो ने मैसेज कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग की थी। इसके बाद 22 जून को पप्पू का साथी समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थानाक्षेत्र के छतौना निवासी रवींद्र सहनी ने रंगदारी के लिए मैसेज किया था।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…