Bihar

बेगूसराय गोलीकांड के सात दिन हो गए, पुलिस को ना दूसरी बाइक मिल रही और ना फायरिंग के दो आरोपी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार को दहलाने वाले बेगूसराय एनएच सीरियल गोलीकांड के सात दिन बीत गये हैं लेकिन दो मुख्य आरोपियों को पकड़ने में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को ना तो दूसरी बाइक मिली है और ना ही उस पर सवाल दोनों अपराधी। एसपी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सीरियल गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था। इनमें से दो मुख्य आरोपित युवराज और सुमित को पुलिस ने तीसरे दिन ही पकड़ लिया था।

पुलिस ने घटना के तीसरे दिन ही एक बाइक जब्त करने का दावा किया था। दो मुख्य आरोपियों के साथ ही साजिशकर्ता के रूप में चुनचुन और केशव उर्फ नागा को भी गिरफ्तार किया गया था. लेकिन दो आरोपी व घटना में इस्तेमाल दूसरी बाइक पुलिस पकड़ से दूर है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई। सफलता भी मिली। लेकिन तीसरे व चौथे आरोपितों को पकड़ने में पुलिस की पसीने छूट रहे हैं।

जिले भर के लोगों की निगाहें सीरियल गोलीकांड में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की पूरी कहानी सामने लाने पर है। जनप्रतिनिधि से लेकर आम लोग कहने लगे हैं कि कहीं असली आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से दूर तो नहीं हैं। एसपी ने दावा किया था कि दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी हुई।

लोग जानना चाह रहे हैं कि घटना के पीछे आखिर वह कौन मास्टर माइंड है जिसे पुलिस से लेकर सरकार से भी खास एलर्जी है कि ऐसी दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे बैठा। लोग जानना चाह रहे हैं कि इस घटना के पीछे किसी राजनीतिक हस्ती का या फिर किसी शराब माफिया का हाथ तो नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सीरियल गोलीकांड का असली गुनाहगार कौन है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

53 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago