Samastipur

DM ने बैंक अधिकारियों को योजनाओं का लाभ किसान, एफपीओ व अन्य उद्यमियों को देने का निर्देश दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस सेंटर एवं अन्य योजनाओं पर बैंक कर्मियों व कृषि स्नातक के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरूआत डीएम योगेन्द्र सिंह ने की।

नाबार्ड के डीडीएम जयंत विष्णु ने बताया कि एसी एंड एबीसी स्कीम के तहत यदि बैंक कृषि स्नातकों को ऋण उपलब्ध कराती है तो नाबार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 36-44 फीसदी की अनुदान उपलब्ध है। वहीं एआईएफ स्कीम के तहत यदि कोई किसान या एफपीओ आधारभूत संरचना व प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए बैंक ऋण लेता है तो केंद्र सरकार द्वारा इसमें 3 फीसदी की छूट ब्याज में दी जाती है।

वहीं न्यू एएमआई स्कीम के तहत किसान या एफपीओ कृषि आधारभूत संरचना निर्माण के लिए ऋण लेता है तो नाबार्ड 25-33 फीसदी तक की सब्सिडी देगी। डीएम ने बैंक अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ किसान, एफपीओ व अन्य उद्यमियों को देने का निर्देश दिया। इससे कृषि क्षेत्र में निवेश ऋण को बढ़ावा मिलेगा, कृषि आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी व जमा-साख अनुपात बढ़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago