समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बाजार समिति रोड के जेपी नगर स्थित मां मरियम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान स्कूल की छोटी छोटी बच्ची अमृता कुमारी, साक्षी, श्रृष्टि, पाल्वी, सुहानी, अनुष्का, पलक, ने अपने नृत्य से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर तरफ तालियों की गूंज से वातावरण आनंदित हो गया।
महोत्सव की शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं ने सावन के पारंपरिक गीतों से की। इसके बाद मनमोहक नृत्य व विविध प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्कूल की छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। सावन महोत्सव को लेकर छात्र छात्राएं हरे रंगे के परिधामों में सजी दिखीं। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन साहू ने कहा कि हरा रंग सौभाग्य का रंग माना जाता है। प्रेम, प्रसन्नता, खुशी के साथ प्रकृति का प्रतीक है।
इस दौरान त्रिमासिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र हर्ष स्कूल टॉपर बना। हर्ष को स्कूल के निर्देश अंगद कुमार, प्रिसिंपल सुमन साहू ने कप और मेडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर कविता कुमारी, अमृता कुमारी, मुनमुन कुमारी, स्तयम कुमार, उत्कर्ष कुमार, राजीव कुमार, अभिनाश कुमार, तन्वी कुमारी सहित स्कूल की छात्र छात्राएं उपस्थित थी।
सावन महोत्सव में किट्टू जानवी व पलक द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छम छम छम सावन में मोरनी बन नाचूंगी ……गीत पर पेश नृत्य ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावे अमृता कुमारी,साक्षी ,श्रृष्टि , पाल्वी, सुहानी, अनुष्का, पलक ने भी नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। सभी को पुरस्कृत भी किया गया।
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…