समस्तीपुर/रोसड़ा :- मंगलवार को पूरे अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने कई तरह के करतब दिखाए। शहर के सिनेमा चौक इमामबारा, फकीरना व डगबर टोली के अलावे मुरादपुर, मुसहरी, मोतीपुर, रहुआ, मिल्की, गोविंदपुर, उदयपुर, मब्बी, भिरहा सहित अन्य स्थानों से भी ताजिया निकाला गया।
ताजिया को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दरगाह परिसर में सभी ताजियों का मिलान किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त-दुरुस्त दिखी। अनुमंडल के चिन्हित 182 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावे अनुमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था भी की गई थी।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…