समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर में विवाद को लेकर लिलहौल और गोरियारी गांव के युवकों के बीच हुई मारपीट में जख्मी एक युवक की बुधवार रात मौत हो गयी। इससे दोनों गांव के लोगों में तनाव व्याप्त है। पुलिस दोनों गांव की स्थिति पर नजर रख रही है। मृत युवक की पहचान गोरियारी गांव के रघुवीर मुखिया के 30 वर्षीय पुत्र गणेशी मुखिया के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुहर्रम से एक दिन पहले रात में गोरियारी के लोग लिलहौल गांव अखाड़ा खेलने गये थे। उस दौरान दोनों गांव के युवक पहले अखाड़ा खेलने के विवाद को लेकर उलझ गए। गोरियारी के युवकों की लिलहौल के युवकों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने दोनों गांव के युवकों को शांत कराया। बुधवार दोपहर लिलहौल गांव निवासी अजीम नदाफ की मौत हो गई। इसे दफनाने के लिए लोग गोरियारी स्थित कब्रिस्तान गये थे।
जनाजा दफन कर लौटने के क्रम में गोरियारी के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर रोड़बाजी की। इसी दौरान किसी ने कुल्हाड़ी से गणेशी मुखिया के सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसे लोगों ने सिंघिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर ने घर भेज दिया। परिजन ने बताया कि रात में अधिक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी।
परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में सही तरीके से उसका इलाज नहीं किया गया। रेफर करने का आग्रह करने के बाद भी न रेफर किया गया और न ही अपनी देखरेख में अस्पताल में रखा गया। मारपीट में चोटिल पंचायत के सरपंच मो. असलम ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद जनाजा दफन कर लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। शांत करने पहुंचे तो हम पर भी ईंट से वार किया। इसमें काफी चोट आयी। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो सका था।
वहीं इस मामले को लेकर सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन करने में जुटी है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…