National

डढ़िया असाधर गांव के रामभरोस हत्याकांड का पर्दाफाश, मुखिया पति बैजू राय ने कराई थी हत्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव में बीते 1 जुलाई की सुबह हुई रामभरोस हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। अपने कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि घटना के शूटर जितवारपुर सपना टोले निवासी वासुदेव राय का पुत्र जितेन्द्र कुमार राय तथा लाईनर मुरियारो निवासी भुनेश्वर ठाकुर का पुत्र अजय ठाकुर के गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक रामभरोस पासवान की कीमती जमीन को बैजू राय ने विवादित बताते हुए उसे कब्जा दिलाने के नाम पर रजिस्ट्री कराया था। इस दौरान भू माफिया बैजू राय ने राम भरोस को जमीन पर कब्जा दिलाने के बाद पांच कट्ठा जमीन वापस करने का सर्त रखा था। लेकिन कुछ दिनों के बाद वादाखिलाफी करते हुए पांच कट्ठा जमीन अन्य लोगों के हाथ बेच पैसा रख लिया।

इसी बीच जमीन खड़ीददारो ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जिसका विरोध रामभरोस का फरीक करने लगा। इधर बेची गई जमीन का पैसा देने के लिए रामभरोस ने बैजू पर दबाव बनाने लगा। इसी दबाव व पैसे देने का झमेला खत्म करने करने के उद्देश्य से हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि इस हत्या कांड से पूर्व बैजू राय अपने मुर्गा फर्म पर सूटरो को घटना से एक रात पूर्व बुलाकर खानेपीने का व्यवस्था की थी। जिसमें डढ़िया मुरियारो के पूर्व सरपंच रामबाबू सहनी तथा बैजू का गुर्गा पंकज कुमार को हत्या करने के लिए शूटर को तीन लाख रुपए देने की बात कही थी। जिसके लिए 50 हजार रुपया दिया गया था शेष राशि हत्या होने के बाद देने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड में संलिप्त मुखिया पति बैजू राय, पूर्व सरपंच रामबाबू सहनी, पंकज के अलावा लक्ष्मण राय को जल्द- जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

43 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago