समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

RailwayNEWSSamastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के आरोप में सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स चोरी के आरोप में जीआरपी ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि उक्त ट्रेन से यात्रा कर रही प्रयागराज की समीक्षा पाल की शिकायत पर रेल पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उक्त महिला की पहचान सीतामढ़ी की रहने वाली चांदनी देवी (55 वर्ष) के रूप में हुयी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150