Railway

तत्काल टिकट में बड़ा बदलाव, पीआरएस काउंटरों पर भी ओटीपी सिस्टम लागू, 100 ट्रेनों में नई व्यवस्था

समस्तीपुर : अब बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के बाद अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटरों पर भी ओटीपी से ही तत्काल टिकट की बुकिंग होगी। पूर्व मध्य रेल में सबसे पहले यह व्यवस्था समस्तीपुर रेलमंडल के सारे स्टेशनों पर लागू की गई है। इस बात की जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि यह नई व्यवस्था गुरुवार से ही लागू कर दी गई है।

समस्तीपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 100 ट्रेनों में तत्काल रिजर्वेशन टिकट ओटीपी से कटेगी। यह व्यवस्था समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी। नई व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। सत्यापन के बाद टिकट की बुकिंग होगी। इससे फर्जी बुकिंग तथा दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी एवं वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।

यह पहल डिजिटल सत्यापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी। ओटीपी आधारित प्रणाली से यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल टिकट का लाभ सही यात्री तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीआरएस काउंटरों पर ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि ओटीपी का सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

7 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

18 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

49 मिनट ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago