Samastipur

समस्तीपुर में गंगा, बूढ़ी गंडक व बागमती के 13 बालू घाटों की होगी नीलामी, ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर : खनन विभाग ने समस्तीपुर जिले के 13 बालू घाटों की नीलामी की तैयारी में जुटी है। विभाग ने इसके लिए ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर घाटों को अगले पांच वर्षों के लिए बंदोबस्त करेगी। इसमें गंगा किनारे के 11 घाट और बूढ़ी गंडक और बागमती किनारे के एक-एक घाट शामिल है। इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जिला खनन विभाग ने इसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

बताया गया कि इसमें गंगा नदी किनारे विभिन्न जगहों पर चिन्हित 11 घाट शामिल है। इसमें घाट एन वन का क्षेत्रफल जहां 9.6 हेक्टेयर का होगा। वहीं वन का क्षेत्रफल 18.5 हेक्टेयर इसी तरह से वन सी 18.5, वन डी 31.6, वन ई 52.25, टू ए घाट का क्षेत्रफल 35, टू बी 15.6, टू सी 13.6, थ्री ए 14, थ्री बी 9.9 और सी 7.9 हेक्टेयर भूमि की होगी।

इसी तरह से बूढ़ी गंडक नदी में 20.6 और बागमती नदी में 6.8 हेक्टेयर भूमि पर खनन होगी। बताया गया कि जिला प्रशासन की वेबसाइट पर इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जहां से लोग इसमें शामिल होने के लिए अपना आवेदन 26 दिसंबर तक आनलाइन भेज सकते है। 29 दिसंबर को इसके ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

एक व्यक्ति ले सकते अधिकतम दो घाट :

नीलामी की प्रक्रिया के तहत प्रत्येक खण्ड या बालूघाट के लिए अलग-अलग निविदा कागजात का क्रय करना होगा। साथ ही अलग-अलग अग्रधन राशि के साथ निविदा देनी होगी। एक व्यक्ति, समिति, फर्म या कम्पनी को अधिकतम दो बालू घाट अथवा 200 हेक्टेयर क्षेत्र, जो भी कम हो के लिए बंदोबस्ती दी जाएगी। उक्त सीमा मात्र बिहार बालू खनन नीति, 2019 की कंडिका 5(1) में उल्लेखित नदियों यथा सोन, चानन, किउल, फल्गु एवं मोरहर के बालूघाटों की बंदोबस्ती पर लागू होगी। ई-आक्शन सिस्टम में ही यह व्यवस्था इनबिल्ट रहेगी।

इन शर्तों को पूरा करने वाले हो सकते शामिल :

बालू घाटों की नीलामी में निबंधित कम्पनियों, पार्टनरशीप, सोसाईटी, सहकारी संस्था सहित, सोल प्रोपराईटरशीप, व्यक्तियों और संस्थाओं के भागीदार को पात्रता होगी। विभाग या बिहार राज्य खनन निगम में किसी प्रकार का कोई बकाया नहीं हो। बकाया राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दर्ज रहने पर निविदा के लिए पात्र नहीं होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

1 घंटा ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

2 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

2 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

15 घंटे ago