Railway

यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डब्रिूगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन को समस्तीपुर होकर चलाने का लिया निर्णय

समस्तीपुर : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने डब्रिूगढ़ व लखनऊ के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन न्यू तिनसुकिया, गुवाहाटी, कामाख्या, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते चलेगी। फिलहाल यह ट्रेन संख्या 05905/ 05906 डब्रिूगढ़ लखनऊ डब्रिूगढ़ स्पेशल का संचालन एक फेरे के लिए किया जाएगा। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05905 डब्रिूगढ़ लखनऊ स्पेशल 19 दिसंबर को डब्रिूगढ़ से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.25 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके बाद 21 दिसंबर को 12.45 बजे मुजफ्फरपुर होते हुये शाम 4.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05906 लखनऊ डब्रिूगढ़ स्पेशल 23 दिसंबर 2025 को रात 11.30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी और 24 दिसंबर 1.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके बाद 26 दिसंबर 2025 को सुबह 5.30 बजे डब्रिूगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी के कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

12 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

12 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

16 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

20 घंटे ago