रक्सौल और सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, नई-दिल्ली से हसनपुर के लिए भी स्पेशल गाड़ी

समस्तीपुर : पर्व-त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए चल रही विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। अब इन ट्रेनों को पूजा स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सके।
रक्सौल से लोकमान्य तिलक तक :
रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चल रही ट्रेन संख्या 05557 की अवधि में दस फेरे का विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।इसी तरह लोकमान्य तिलक से रक्सौल के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 05558 भी दस अतिरिक्त फेरों के साथ 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित की जाएगी।

सहरसा से लोकमान्य तिलक तक :
सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चल रही ट्रेन संख्या 05585 की परिचालन अवधि में ग्यारह फेरों का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक से सहरसा जाने वाली ट्रेन संख्या 05586 को भी ग्यारह अतिरिक्त फेरों के साथ 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालित किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सहूलियत :
रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान मुंबई जाने और आने वाले यात्रियों को भारी सहूलियत मिलेगी। खासकर रक्सौल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर और भुसावल मार्ग से यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध होंगी।






