Railway

सहरसा- आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल का तीसरा रैक भी एलएचबी कोच से सुसज्जित

तस्वीर : फाइल

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

समस्तीपुर : सहरसा- आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल का तीसरा रैक भी अब एलएचबी कोच से सुसज्जित हो गया है। एलएचबी कोच होने के बाद इस ट्रेन के हर रैक में करीब 230 बर्थ बढ़ गए हैं। इससे पहले की अपेक्षा अधिक संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे। बीस वर्ष पुराने हरे डब्बे वाले गरीब रथ में सफर करने की मजबूरी से यात्रियों को निजात मिल गयी है। वर्षों पुराने कोच और पावरकार के मेंटेनेंस में रेलकर्मियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस बाबत जानकारी देते हुये समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ आर के सिंह ने बताया कि एलएचबी रैक से लैस होने पर गरीब रथ स्पेशल अब 20 कोच के लोड से चलेगी।

इसमें 18 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच और दो पावरकार रहेंगे। जबकि पुराने हरे डब्बे वाली गरीब रथ स्पेशल मात्र 18 कोच के लोड से ही चलती थी। जिसमें 16 थर्ड एसी और दो पावरकार की सुविधा थी। इस तरह से एलएचबी रैक होने से यात्रियों को दो अधिक कोच में सफर करने की सुविधा मिली है। तीनों रैक में लगे एलएचबी कोच के नए रहने से यात्रियों को सफर पहले के मुकाबले अब और आरामदायक हो गया है।

सफर के दौरान यात्रियों को झटके भी कम लगेंगे। खासकर बीमार व वृद्धि यात्रियों को ट्रेन के झटके से काफी परेशानी होती थी। वहीं हरेक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में 80 बर्थ लगे रहेंगे। ज्ञात हो कि सहरसा आनंद विहार अप व डाउन गरीब रथ स्पेशल का परिचालन सप्ताह में पांच दिन होगा। थर्ड एसी इकोनॉमी कोच से लैस होने के बाद उक्त ट्रेन में सफर करने के लिये यात्रियों को अब 265 रुपये अधिक किराया भी देना होगा। पहले महज 1410 रुपये ही किराया था जिसे बढ़ाकर 1755 रुपये कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago