Bihar

खड़े ट्रक में जा घुसा ऑटो, लखीसराय में समस्तीपुर के 2 समेत कुल 3 इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौ’त

लखीसराय-जमुई सीमावर्ती क्षेत्र के नवीनगर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में समस्तीपुर के दो समेत कुल तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक सीएनजी टेंपो, जो शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज से लखीसराय जा रहा था, खड़े ट्रक में जा भिड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो में कुल छह छात्र सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना के बैकुंठपुर गांव निवासी रवि शंकर साह का 22 वर्षीय पुत्र पंकज, समस्तीपर जिले के विभूतिपुर थाना के खदीयागी गांव निवासी संदीप कुमार पंडित के 20 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार एवं नालंदा जिला के चंडी थाना के गौरी गांव निवासी सतीश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र शाहिल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल में सिवान का अंकित गुप्ता, विमजय प्रताव यादव का पुत्र अजीत कुमार यादव और मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश कुमार का पुत्र रौशन कुमार शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को इनकी परीक्षा खत्म हुई थी। जिसके बाद वो सुबह अपने-अपने घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी छात्रों की उम्र 19 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। घायलों में सिवान जिले के अजीत कुमार, अंकित कुमार गुप्ता एवं रौशन कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना तेतरहाट और जमुई थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago