Railway

समस्तीपुर: महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर 8 जोड़ी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे ने महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इसके तहत आठ जोड़ी और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने की घोषणा की है। रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार,गाड़ी सं. 05559/05560 सहरसा-टूण्डला-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल (मानसी-खगड़िया- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) – गाड़ी सं. 05559 सहरसा-टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी को सहरसा से 09.00 बजे खुलकर 14.45 बजे पटना, 19.40 बजे डीडीयू, 23.10 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टूण्डला पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 05560 टूण्डला-सरहसा कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी टूण्डला से 11.20 बजे खुलकर 19.00 बजे प्रयागराज, अगले दिन 00.10 डीडीयू, 03.50 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे। गाड़ी सं. 05561/05562 सहरसा-टूण्डला-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल (मानसी-खगड़िया- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) – गाड़ी सं. 05561 सहरसा- टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल 22 एवं 27 फरवरी को सहरसा से 09.00 बजे खुलकर 14.45 बजे पटना, 19.40 बजे डीडीयू, 23.10 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टूण्डला पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 05562 टूण्डला-सरहसा कुंभ मेला स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी टूण्डला से 16.20 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे प्रयागराज, 05.20 डीडीयू, 08.55 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 15.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।

गाड़ी सं. 05563/05564 सहरसा-भिण्ड-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल (मानसी-खगड़िया- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) गाड़ी सं. 05563 सहरसा- भिण्ड कुंभ मेला स्पेशल 08 फरवरी को सहरसा से 06.10 बजे खुलकर 11.20 बजे पटना, 15.10 बजे डीडीयू, 18.30 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 01.05 बजे भिण्ड पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 05564 भिण्ड-सरहसा कुंभ मेला स्पेशल 09 फरवरी भिण्ड से 03.30 बजे खुलकर 11.00 बजे प्रयागराज, 13.40 डीडीयू, 17.25 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 23.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे। गाड़ी सं. 05205/05206 रक्सौल-टूण्डला-रक्सौल कुंभ मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) गाड़ी सं. 05205 रक्सौल-टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल 18 फरवरी को रक्सौल से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे मुजफ्फरपुर, 03.40 बजे पाटलिपुत्र, 07.35 बजे डीडीयू, 11.10 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 20.15 बजे टूण्डला पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 05206 टूण्डला-रक्सौल कुंभ मेला स्पेशल 20 फरवरी, 2025 टूण्डला से 11.20 बजे खुलकर 19.00 बजे प्रयागराज, अगले दिन 00.10 डीडीयू, 03.55 बजे पाटलिपुत्र, 07.00 बजे मुजफ्फरपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे।

गाड़ी सं. 03695/03696 धनबाद-टूण्डला-धनबाद कुंभ मेला स्पेशल (कोडरमा-गया- सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते) – गाड़ी सं. 03695 धनबाद-टूण्डला कुंभ मेला स्पेशल 08 फरवरी, 2025 को धनबाद से 12.40 बजे खुलकर 14.25 बजे कोडरमा, 15.55 बजे गया, 19.40 बजे डीडीयू, 23.10 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टूण्डला पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 03696 टूण्डला-धनबाद कुंभ मेला स्पेशल 09 फरवरी, 2025 को टूण्डला से 16.20 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे प्रयागराज, 05.20 डीडीयू, 08.45 बजे गया, 09.40 बजे कोडरमा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

58 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago