बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद आज यानी 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ-साथ 26 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इन सभी के बीच एक नेता जो किसी भी सदन, ना ही विधानसभा और ना ही विधान परिषद का सदस्य हैं उन्होंने भी मंत्री पद का शपथ लिए. वो उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश हैं.
संविधान का Article 164(4)) के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है और वह उस समय किसी भी सदन (विधान सभा या विधान परिषद) का सदस्य नहीं है, तो उसे 6 महीने तक बिना MLA/MLC बने वो मंत्री रह सकता है. इन 6 महीनों के भीतर उसे किसी एक सदन का सदस्य बनना जरूरी होता है. यदि वह 6 महीने में MLA/MLC नहीं बन पाता, तो उसे मंत्री पद छोड़ना पड़ता है.
बिहार विधानसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रलोमो कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. इसमे से उसने 4 सीटें जीतीं. इनमे से एक सासाराम के नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी हैं. इन सभी विधायकों ने दीपक को मंत्री बनाने का समर्थन दिया होगा तब जाकर मंत्री पद के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया गया होगा.
ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मुख्यमंत्री/सरकार में ऐसे विशेषज्ञ, अनुभवी प्रशासक या महत्वपूर्ण व्यक्ति को भी मंत्री बनाया जा सके जो अभी चुनाव नहीं जीते हों. बाद में वे उपचुनाव या विधान परिषद के रास्ते सदन की सदस्यता ले सकते हैं.
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…