Politics

नीतीश के नाम पोस्ट से तेजस्वी ने चुनाव रिजल्ट के 6 दिन बाद चुप्पी तोड़ी, परिवर्तन की बात कही

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की शर्मनाक हार के बाद तेजस्वी यादव का पहला सार्वजनिक बयान आया है। नीतीश कुमार ने नाम सोशल मीडिया पोस्ट से उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी यादव ने 10 वीं बार सीएम बनने पर नीतीश कुमार और उनके सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की कामना की है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा है, “आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।”

तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि इस बार बिहार में परिवर्तन होगा। उन्होंने नीतीश सरकार को खटारा बताते हुए इसे अविलंब बदलने पर जोर दिया। वे खुद को भविष्य का सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने लगे। लेकिन बिहार की जनता ने एक बार फिर से सत्ता का ताज नीतीश कुमार के सिर पर दसवीं बार रख दिया। इधर मात्र 25 सीटें लेकर तेजस्वी यादव खामोश हो गए। उनकी गतिविधियां दिख नहीं रहीं थी। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बधाई देने के लिए पोस्ट लिखकर चुप्पी तोड़ी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago