Bihar

चुनावी हार के बाद नीतीश के शपथ पर आया तेजस्वी का पहला बयान, कहा- वादे पूरे करे नई सरकार

बिहार में नीतीश कुमार सरकार 10.0 का आगाज हो गया है. सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को 26 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए नीतीश सरकार के शपथग्रहण के बाद बिहार की नवगठित विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है. तेजस्वी ने एक्स पर सीएम नीतीश कुमार को लेकर पोस्ट लिखा है.

तेजस्वी यादव ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. उन्होंने मंत्री बनाए गए नेताओं को भी शुभकामनाएं दी हैं.

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अपनी इसी पोस्ट में यह उम्मीद भी जताई है कि नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी. बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार थे. बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आए थे. चुनाव नतीजे आने के बाद से ही तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से दूरी बना ली थी. नतीजे आने के छह दिन बाद तेजस्वी यादव ने पहला ट्वीट किया है.

विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव को हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक दल के नेता चुने गए थे. वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे. साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी आरजेडी इस बार महज 25 सीटों पर सिमट गई है. बिहार विधानसभा की कुल स्ट्रेंथ 243 है.

ऐसे में विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए कम से कम 24 विधायकों की जरूरत थी और आरजेडी के 25 विधायक जीते हैं. पार्टी मामूली अंतर से विपक्ष के नेता की कुर्सी बचाने में सफल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago