बिहार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नई सरकार की गठन के बाद प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें अखिलेश यादव ने पुरानी फोटो शेयर की है। बताया जा रहा है कि यह फोटो तब की है जब इंडिया अलायंस का गठन हो रहा था और नीतीश कुमार उस गठबंधन को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रू्प में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई और आगामी पूरे पांच सालों के लिए उनकी अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन-प्रणाली चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने संविधान की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी समेत समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।
भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…