बिहार में चुनावी हलचल तेज है। अलग-अलग पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है्ं। हालांकि, बिहार चुनाव से पहले राज्य में चुनावी हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है। अब गया जी जिले में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के दिघौरा गांव में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम (से.) के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला हुआ है।
HAM के विधायक व एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार पर बुधवार की शाम जनसंपर्क के दौरान हमला किया गया। विधायक और उनके काफिले पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इसमें विधायक और उनके कई समर्थक घायल हो गए। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विधायक ने बताया कि दिघौरा में जनसम्पर्क के दौरान 10-15 युवकों ने गाड़ी से उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोग वाहन पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। अंगरक्षकों ने किसी तरह मुझे बचाया। जैसे ही दूसरी गाड़ी में बैठा उत्पातियों ने गोली चला दी। मेरी जान बाल-बाल बच गई। सुरक्षार्थ अंगरक्षक ने भी हवाई फायरिंग की। किसी तरह से गांव से बाहर निकला। जान मारने के इरादे से फायरिंग की गई थी। हमले में सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। विधायक के हाथ, पीठ और पैर में चोट लगी है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…