Bihar

बिहार में अपराधी बेखौफ! ASI की धारदार ह’थि’यार से गला रे’तकर ह’त्या, सुनसान इलाके में मिला श’व

बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद अपराधियों ने उनका शव सुनसान इलाके में फेंक दिया.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सिरसा नवका टोला गांव में जब लोगों ने शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, एएसआई अनिरुद्ध कुमार बीती रात किसी काम से सिविल ड्रेस में निकले थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. प्रथम दृष्टि से लग रहा है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है.

एएसआई की हत्या से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है. दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में हो चुकी है. फिलहाल पुलिस टीम आस-पास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है.

जिला पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच टीम को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago