Politics

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ेंगी बिहार चुनाव? गिरिराज सिंह से मुलाकात के मायने क्या हैं

बिहार में चुनावी मौसम के बीच भोजपुरी सितारों की राजनीतिक मुलाकातें सियासी गर्मी और बढ़ा रही हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक ही दिन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात थी। जिसके बाद उनकी बीजेपी में वापसी हो गई है। और इस बार बिहार चुनाव लड़ना उनका तय माना जा रहा है। और अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात से बिहार में नई सियासी चर्चा को हवा दे दी है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच मुलाकात के दौरान क्या बात हुई.

अक्षरा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर गिरिराज सिंह से मुलाकात की फोटो शेयर की है। और लिखा है कि आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाक़ात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

अक्षरा सिंह के इस ट्वीट पर यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स तो पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले दिन गिरिराज सिंह से अक्षरा सिंह की मुलाकात के क्या मायने हैं, ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन क्या अक्षरा भी पवन सिंह की राह पर चलते हुए इस बार चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। साल 2023 में अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज के मंच पर नजर आईं थी। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी। कि अक्षरा सिंह जन सुराज का दामन थामेंगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं था।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

14 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

14 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

24 घंटे ago