Politics

एक दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना पचा नहीं, दो दिन उड़ा तो नजर में चढ़ गया: अशोक चौधरी

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर के निशाने पर चल रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मंत्री अशोक चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना आज भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि वो दो दिन हेलीकॉप्टर में क्या उड़ लिए, सबकी नजर में चढ़ गए। बता दें कि प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर कई किस्तों में सांसद बेटी शांभवी चौधरी के लिए लोकसभा चुनाव का टिकट खरीदने से लेकर 200 से 500 करोड़ तक की संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है।

अशोक चौधरी ने शांभवी चौधरी के लिए टिकट खरीदने वाले आरोप पर कोर्ट में केस कर दिया है, जबकि दो साल में 200 करोड़ की संपत्ति जुटाने के आरोप पर 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। प्रशांत किशोर ने सोमवार को अशोक चौधरी को चेतावनी दी है कि सात दिन में अगर वो केस और नोटिस वापस नहीं लेते हैं तो अगली बार वो उनकी 500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा करेंगे।

अशोक चौधरी ने एक डिजिटल चैनल से बातचीत में प्रशांत किशोर के विभिन्न आरोपों पर कहा कि जन सुराज पार्टी के नेता को उनसे ज्यादा प्यार है। चौधरी ने कहा- “किसी-किसी को किसी-किसी से ज्यादा प्यार हो जाता है, क्या करिएगा। प्यार और जंग में सब जायज है। हम लोग उस तरह का प्यार नहीं करते हैं। हम लोग राजनीतिक लोग हैं, राजनीतिक लड़ाई लड़ते हैं।”

22 अगस्त को अशोक चौधरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने हेलिकॉप्टर से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान गए थे। तब से उनके हेलीकॉप्टर और उस की फंडिंग पर सवाल उठ रहा है। इस पर चौधरी ने कहा- “लोगों को पचता नहीं है। देश बदल गया, दुनिया बदल गई, विचारधारा बदला नहीं। अशोक चौधरी दो दिन हेलिकॉप्टर चढ़ गया तो सबकी नजर में चढ़ गया। दलित का हेलिकॉप्टर चढ़ना अभी भी पसंद नहीं आ रहा लोगों को।” उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजनीति करेंगे, देश भर दोस्त बनाएंगे तो दो दिन क्या, महीना भर के लिए हेलिकॉप्टर आ जाएगा, बिना पैसे का, ये कौन सी बड़ी बात है।

अशोक चौधरी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि गुत्थम-गुत्थी में तो उनको मजा ही आता है। उन्होंने कहा- “आदेश होगा तो क्यों नहीं लडे़ंगे। हम तो चुनाव लड़ते-लड़ाते ही रहे हैं। गुत्थम-गुत्थी में तो मजा ही आता है हमको। पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ जाएंगे।” दलित सीएम कैंडिडेट के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि वो पार्टी लाइन के साथ हैं। बता दें कि जेडीयू ने नीतीश कुमार को सीएम कैंडिडेट घोषित कर रखा है, जिस पर एनडीए के बाकी दलों में भी आम सहमति है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

51 मिनट ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

6 घंटे ago