Politics

2020 में लोजपा अकेले चुनाव लड़ी, चिराग के जीजा अरुण भारती इस बयान से क्या जताना चाहते हैं

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। घटक दलों बीजेपी, जेडीयू, लोजपा(रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) और जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के बीच सीट शेयरिंग कोई फार्मूला अभी सामने नहीं आया है। इस बीच चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती का एक खास सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है जिसकी सियासी गलियारे में चर्चा हो रही है। रविवार को जमुई के सांसद अरुण भारती ने एक पोस्ट डाला जिसमें 2020 की याद दिलाई जब उनकी पार्टी बिहार में अकेले लड़ गई। सीट बंटवारे के बीच अंदरुनी मंथन के बीच लोजपा प्रभारी की हैसियत से अरुण भारती का यह पोस्ट सामान्य उद्गार नहीं है।

अरुण भारती ने यह भी जताया है कि 137 सीटों पर लड़कर लोजपा(रा) ने 6 प्रतिशत वोट हासिल किया। अगर पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ती को उपलब्धि 10 प्रतिशत से अधिक होती। उन्होंने लिखा है कि 2020 में जब गठबंधन धर्म के कारण हम अपने कार्यकर्ताओं की इस भावना और उम्मीदों को पूरा नहीं कर सके, तब हमने अकेले चुनाव लड़ने का साहसिक निर्णय लिया। यह केवल चुनावी राजनीति नहीं थी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान था।

रविवार को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि भले ही उस चुनाव में हम केवल एक सीट जीत पाए, लेकिन सच्चाई यह है कि 137 सीटों पर चुनाव लड़कर हमें 6 फीसदी वोट मिला था। अगर हम पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ते, तो हमारा वोट प्रतिशत 10% से भी अधिक होता। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ताक़त और जनता के विश्वास का जीता-जागता सबूत था। उन्होंने कहा कि असल में, यह हमारी रणनीतिक चाल और राजनीतिक चरित्र का हिस्सा रहा है।

2020 ने साफ कर दिया कि अगर बिहार की राजनीति में कोई पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा रखती थी, तो वह केवल लोक जनशक्ति पार्टी थी। सियासत के जानकार अरुण भारी के सोशल मीडिया पोस्ट को एक संकेत के रूप में देख रहे हैं। चिराग पासवान और उनकी पार्टी अक्सर सम्मानजनक सीटों की संख्या का दावा करते हैं। वे केंद्र की राजनीति छोड़ बिहार की पॉलिटिक्स में आने की बात करते हैं। उनकी सभाओं में सीएम बनाने को लेकर नारेबाजी होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

3 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

4 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

4 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

16 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

17 घंटे ago