Politics

प्रत्येक घर का अलग स्कूल, हर गांव में अस्पताल व हवाई अड्डे की भी घोषणा कर सकती है नीतीश सरकार : तेजस्वी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य की एनडीए सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रहे हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बिहार सरकार को घेरा है।

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के द्वारा हाल के दिनों में की गई घोषणाओं को लेकर तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘महागठबंधन की मजबूती, जनता में बदलाव का निश्चय एवं चुनाव में प्रत्यक्ष हार देखकर मुख्यमंत्री की मानसिक अनुपस्थिति में भ्रष्ट भूंजा पार्टी अब कुछ भी माने, कुछ भी घोषणा कर सकती है, करा सकती है।

भूंजा चौकड़ी इतनी डरी हुई है कि बिहार में प्रत्येक घर का अलग स्कूल, हर गांव का अलग सूरज, अलग स्टेशन, अलग अस्पताल, अलग हवाई अड्डा, अलग विभाग भी बनाने की घोषणा कर सकती है। जो मुख्यमंत्री पाँच साल में पाँच बार शपथ लेता हों, उनकी कोई बात भरोसे लायक़ है ही नहीं। जो कहता हो कहाँ से नौकरी आएगी? कहाँ से पैसा आएगा उनसे आजकल बिना बुलवाए प्रेस नोट के माध्यम से कुछ भी कहलवाया जा रहा है।’

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago