Politics

लालू प्रसाद यादव होंगे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज भरेंगे नामांकन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लालू प्रसाद सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए अब अंतिम चरण शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन के पहले की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। 23 जून को पटना स्थित राजद के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे के समक्ष सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव फिट हैं। पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही होंगे। कभी-कभी उनकी तबीयत नासाज रहती हैं। लेकिन बिना लालू प्रसाद यादव के मुहर के पार्टी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाता है।

लालू प्रसाद यादव का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में जाहिर है कि बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजद अध्यक्ष के पद पर कोई नया चेहरा नजर नहीं आएगा। राष्ट्रीय जनता दल का गठन साल 1997 में जनता दल से अलग होने के बाद हुआ था। राजद के बनने के बाद से ही लालू प्रसाद यादव लगातार पार्टी अध्यक्ष बने हुए हैं। 28 सालों से लालू प्रसाद यादव इस पद आसीन हैं। बहरहाल आपको बता दें कि 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

3 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago