Bihar

जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार के इस जिले में गजब हुआ

बिहार में जिस महिला को मरा हुआ मानकर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म कर दिया वो अचानक जिंदा लौट आई। हैरान कर देने वाली घटना छपरा की है। यहां शहर से सटे रिविलगंज प्रखंड की मोहब्बत परसा पंचायत के भादपा नई बस्ती गांव की रहने वाली महिला की भी गजब कहानी है। जिस महिला को मृत समझकर घरवालों ने श्राद्ध कर दिया वही जिन्दा घर लौटी तो घर और गांव के लोग अचरज में पड़ गए। घर के लोग कुछ पल के लिए मौन हो गए लेकिन उसके बाद से माहौल पूरी तरह से खुशी में बदल गई।

दरअसल रामस्वरूप राय की 45 वर्षीय पत्नी रामा देवी मई मे अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर 26 मई को सरयू नदी किनारे थाना घाट से पूरब एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शव का हुलिया रामा देवी से काफी हद तक मेल खाता था। शव सड़ चुका था, जिससे पहचान पूरी तरह सुनिश्चित करना मुश्किल था, फिर भी परिजनों ने उसे ही रामा देवी मान लिया। उसका श्राद्ध कर दिया लेकिन वह अचानक 22 जून को घर के लोगों के सामने हाजिर हो गई।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि रामा देवी आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है और बिना किसी को बताए अपने मायके कोलकाता चली गई थीं। वहां लगभग एक महीने तक रहने के बाद वह अपने दम पर वापस लौट आईं।

रिविलगंज पुलिस ने कराया था पोस्टमार्टम

रिविलगंज थाना पुलिस ने गंगा में मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था और बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने पूरी रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार किया और 11 जून को श्राद्ध कर्म भी कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago