Politics

पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतारते हैं.., तेजस्वी के दामाद वाले नहले पर जीतन राम मांझी का दहला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी भी तेज है। अभी हाल ही में नेता प्रतपिक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में कुछ आयोगों में नियुक्तियों को लेकर दामाद आयोग कहकर एनडीए सरकार को घेरा था। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इसपर जवाब दिया है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने आयोगों में दामादों को जगह दिए जाने को लेकर विपक्ष की आलोचना पर पलटवार किया। रविवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि बेटे और दामाद दो तरह के होतें है।

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘बेटे और दामाद दो तरह के होतें है…एक लायक,दूसरा नालायक। लायक़ बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है,UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है।

नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता, पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहां भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देतें हैं और ज़बरदस्ती उसे दल की कमान सौंप देतें हैं। वैसे ही लायक़ दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता है और कई चुनाव लड़ने, समाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजिनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोजाना सास-ससुर-साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है।

आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने हाल ही में कुछ आयोगों का गठन किया था। इन आयोगों के गठन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन आयोगों में सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार को एक समर्पित जमाई आयोग बनाना चाहिए, ताकि सभी के दामादों को एडजस्ट किया सके। एक स्पेशल अरेंजमेंट आयोग भी बना देना चाहिए।

नीतीश सरकार ने सवर्ण, एससी, मछुआरा, महादलित आयोग बनाया है। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा मृणाल पासवान और उपाध्यक्ष के तौर पर जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी का चयन किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

10 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

13 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

13 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago