Politics

आंबेडकर अपमान पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर ने दी चुनौती- हिम्मत है तो लालू का विरोध करें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लालू यादव के जन्मदिवस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का प्रकरण में जन सुराज से प्रशांत किशोर कूद पड़े हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को चुनौती दी है। कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो इसका विरोध करें। पीके ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी पहले लालू प्रसाद का झोला ढोती थी अब तेजस्वी का ढो रही है।

मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की कोई हैसियत नहीं है। यह पार्टी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। यह राजद की पिछलग्गु दल है। तीस साल से यह पार्टी लालू जी का झोला ढो रही है। जब वे बीमार हो गए तो अब तेजस्वी का झोला उठा रही है। राहुल गांधी करते हैं कि डरो मत। अगर डर नहीं है तो राज्य में अकेले चुनाव लड़ के दिखा दें। लालू यादव ने बाबा साहेब के फोटो के सामने पैर रखा था। हिम्मत है तो उस पर बयान देकर दिखा दें।

पीके ने कहा कि तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहते हैं कि बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं। उनके जीन में मजदूरी है। राहुल गांधी बिहार आते हैं तो इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए। अगर बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए जन्म लिए हैं तो वोट मांगने क्यों आते हैं। उन्हें तेलंगाना में ही राजनीति करके लौट जाना चाहिए।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

4 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

4 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

11 घंटे ago