Politics

BJP-RJD दोनों मिल कर नीतीश को हटाना चाहती है, लालू के साले साधु यादव का बड़ा बयान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले पूर्व सांसद साधु यादव के एक बयान से राज्य का सियासी पारा गरमा सकता है। साधु यादव ने कहा है कि बीजेपी और आरजेडी मिल कर नीतीश कुमार को हटाना चाहती है। साधु यादव ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि बीजेपी को अंदर से बिल्कुल इच्छा नहीं है कि वो नीतीश कुमार के साथ रहें। साधु यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कुछ दिनों पहले बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में बीजेपी का अपना सीएम होना चाहिए। साधु यादव ने लालू प्रसाद के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें राजद सुप्रीमो ने कहा था कि अगर नीतीश साथ आना चाहें तो आ सकते हैं।

BJP-RJD मिल कर विदाई करना चाहते हैं – साधु

साधु यादव ने चैनल से इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘नीतीश कुमार ही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने सबको धोखा दिया लेकिन किसी ने आज तक उनको धोखा नहीं दिया है। इनको (नीतीश कुमार)ना तो बीजेपी ने धोखा दिया और ना ही आरजेडी ने धोखा दिया है। ये बहुत बड़ी बात है। इसके बावजूद भी अगर लालू ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है तो यह उन लोगों का आपसी मामला हो सकता है। लेकिन हमारी समझ से तो लग रहा है कि आरजेडी और बीजेपी दोनों नीतीश को हटाना चाह रही है इसलिए ऐसा बयान दिया गया है।’साधु यादव ने कहा कि आरजेडी भी चाह रही है और बीजेपी भी चाह रही है कि दोनों मिलकर इनका विदाई करें।

साधु यादव ने कर दी एक भविष्यवाणी

इसके बाद साधु यादव ने इस साल होने वाले चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब सीएम के लायक नहीं रह गए हैं इसलिए उनका जाना तय है। लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार, सरकार चलाती है। लेकिन यहां तो अनाधिकृत लोगों के हाथ में सत्ता चली गई है और यही वजह है कि नीतीश कुमार की फजीहत हो रही है।

साधु यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई भी सीएम बनाना नहीं चाहता, ना बीजेपी और ना ही आरजेडी। साधु यादव ने आगे कहा कि बीजेपी की अंदर से इच्छा नहीं है कि नीतीश को सीएम बनाया जाए इसीलिए विजय सिन्हा ने बिहार में अपना मुख्यमंत्री वाला बयान दिया था। साधु यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए इस बार नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे।

अधिकारी चला रहे सत्ता

साधु यादव ने नीतीश सरकार पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अधिकारी ही सत्ता चला रहे हैं। उसी में नाजायज काम हो रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वो नीतीश कुमार से पूछते भी कहां हैं कि कौन सा काम करना है और कौन नहीं, अधिकारी ही सब फैसला ले रहे हैं। इसलिए गलत हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago