Politics

बापू का नाम लेते हैं, दिल में गोडसे को रखते हैं; नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तीखा तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव का सियासी शोर थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सियासी दलों के नेताओं पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपचुनाव की चारों सीटें जीतने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार बापू का नाम लेते हैं, और गोडसे को दिल में समाकर रखते हैं। सत्ता का सुख पाना है तो किसी से भी समझौता कर लेते हैं। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए इतना काम किया कि उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन कर दिया, CAA और NRC का समर्थन कर दिया।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही आरएसएस और बीजेपी को बढ़ाने का काम किया हैं। बिहार में जिस हिसाब से संप्रदायिक शक्तियां आगे बढ़ रही हैं उसमें नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वो लोग पढ़ाई, दवाई, शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, रोजगार, महंगाई और गरीबी पर बात नहीं करते। वे केवल हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद की बात करते हैं। इसलिए नेता बने हैं क्या? तेजस्वी ने आप सरकार में हैं काम करिए, लोगों के जीवन को बेहतर बनाइये। लेकिन ये लोग तो लोगों के खून से खेलना चाहते हैं।

बिहार उपचुनाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चारों सीट पर लोकसभा के चुनाव में भी हम लोगों ने अच्छे मार्जिन से लीड किया था। चारों सीटें महागठबंधन जीतेगा। साथ ही झारखंड चुनाव भी इंडिया अलायंस जीतेगा। आपको बता दें महागठबंधन की ओर तेजस्वी यादव ने ही चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रखा था। हालांकि आखिर दिन बेलागंज में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी चुनाव प्रचार किया। बिहार उपचुनाव की 4 सीटों में 3 सीटों पर आरजेडी प्रत्याशी और एक सीट पर भाकपा माले चुनावी मैदान में है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago