समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

NDA में जाना ही नहीं चाहिए था, नीतीश को JP जयंती पर कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने क्यों दी नसीहत?

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

11 अक्टूबर को पूरा देश लोकनायक जयप्रकाश नाराणय की जन्म जयंती मनाता है। इस बार(साल 2024) यह दिन राजनीति के लिहाज से खास रहा। यूपी में सपा चीफ अखिलेश यादव को जेपी को माल्यापर्ण करने उनकी प्रतिमा(जेपी एनआईसी) तक जाने से रोका गया इससे बिहार की सियासत में उबाल आ गया। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार से एनडीए से गठबंधन तोड़ने और नरेंद्र मोदी सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग की तो इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े घटक कांग्रेस ने नीतीश कुमार को बड़ी नसीहत दे डाली। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को उधर(एनडीए में) जाना ही नहीं चाहिए था।

शुक्रवार को प्रत्रकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रोके जाने पर सवाल किया। इस पर जवाब देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता को जय प्रकाश नाराणय की मूर्ति के पास जाने से रोका जाता है। यह काम देश क संविधान और प्रजातंत्र दोनों का अपमान है। देश की जनता देख रही है कि कौन क्या कर रहा है। सबको जवाब मिल जाएगा।

IMG 20241003 WA0063

IMG 20230604 105636 460

नीतीश कुमार के समर्थन वापसी के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि यह तो उनके विवेक पर छोड़ देना चाहिए कि वे क्या करते हैं। लेकिन उन्हें उधर(बीजेपी के साथ एनडीए में) जाना ही नहीं चाहिए था। कायदे से तो वही गलत है। लेकिन जब चले गए तो यह फैसला उनके विवेक पर छोड़ देना चाहिए। कांग्रेस चीफ का कहना है कि जब महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार की सरकार चल रही थी तो छोड़कर बीजेपी के साथ क्यों गए।

IMG 20240904 WA0139

हालांकि इससे पहले ही जेडीयू का जवाब इस मामले में आ गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सलाह दिया कि कांग्रेस के साथ संबंध रखने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेडीयू जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चल रही है। सपा को सोचना चाहिए कि जिस कांग्रेस के खिलाफ जेपी लड़े और जिस पार्टी ने उन्हें जेल में डाल दिया उसके साथ कैसे रिश्ता बनाकर रखे हुए हैं। अखिलेश के बयान को हैरतअंगेज बताते हुए उन्होंने कहा कि जेपी ने परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ संघर्ष किया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

आज अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि जेपी का कौन सा जीवन मूल्य उन्होंने अपने जीवन में अपनाया। कहा कि समाजवादी पार्टी के अंदर को आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। पूरी पार्टी पर एक परिवार का कब्जा है। उसके बाद नीतीश कुमार को नसीहत दे रहे हैं यह बात हजम नहीं हो रही। नीतीश कुमार ही जेपी के प्रमुख सेनानी हैं। उन्होंने जेपी के सभी आदर्शों को अपनाया है। उनकी अगुआई में एनडीए की सरकार चल रही है। अखिलेश यादव अगर जेपी के सिद्धांतों का हवाला देते हैं तो उन्हें कांग्रेस से संबंधों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

दरअसल यह मामला बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जब जेपी को श्रद्धांजलि देने के लिए जेपी प्रतिमा पर जाने को निकले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जैसे समाजवादी नेता के सहयोग से नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। आज की घटना के बाद उन्हें एनडीए से नाता तोड़ लेना चाहिए।

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150