Politics

सदन से RJD के ‘युवराज’ ही गायब हैं, सिर्फ ट्वीट करते हैं; तेजस्वी समेत महागठबंधन पर बरसे सम्राट चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी समेत महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। और आम बजट में बिहार को दिए गए 26 हजार करोड़ की राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार जैसे गरीब राज्य को भरपूर सहयोग दिया है। देश में जब भी एनडीए की सरकार बनी, तो बिहार को लाभ हुआ है।

उन्होने कहा कि इस बार आम बजट में बिहार को काफी राशि मिली। पहले से दो एक्सप्रेसवे मंजूर थे। तीन और की मंजूरी मिली है। ऐसे में बिहार में पांच एक्सप्रेस वे होंगे। जो बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। वहीं पटना से पूर्णिया के लिए नई सड़क बनेगी। सड़क के लिए 26 हजार करोड़ प्रावधान किया गया है। पीरपैन्ती बिजली घर के लिए 21 हजार करोड़ मिले हैं। बिहार एयरपोर्ट और 8 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है, तब से अब तक सबसे ज्यादा 55 साल कांग्रेस का राज रहा है। लेकिन कभी भी बिहार की चिंता नहीं की। अगर की बिहार की स्थिति ऐसी नहीं होती, अन्य दलों को बिहार के बारे में इतना सोचना नहीं पड़ता। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए चिंतित है। देश में 10 लाख करोड़ शहरी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे।

बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन का महत्वपूर्ण सत्र चल रहा है। लेकिन आरजेडी के युवराज ही गायब हैं। सिर्फ ट्विटर पर बयान देते हैं। लोकतंत्र क चिंता नहीं है। इन लोगों को सत्ता विरासत में मिली है। लेकिन राजद इसे भी संभालने का काम नहीं कर पा रही है। बिहार में जब आरजेडी की सरकार थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 4 हजार करोड़ दिए थे, लेकिन वो पैसा भी बिहार के विकास में खर्च नहीं कर पाई। जब एनडीए की सरकार आई तब वो पैसा खर्च हो सका।

लालू यादव विनाश के लिए जाने जाते हैं। आज इतना अहम कानून बन रहा था। परीक्षा में धांधली, पेपर लीक रोकने और छात्रों का जीवन खराब न हो, इसके लिए परीक्षा में संसोधन कानून लाए गए। लेकिन महागठबंधन और आरजेडी उससे भी बाहर रहे। इसलिए आरजेडी विकास विरोधी, छात्र विरोधी और किसान विरोधी है। बिहार में अपराध का समर्थन सिर्फ आरजेडी कर सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

36 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

8 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

14 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

16 घंटे ago