पूर्णिया लोकसभा के रूपौली विधानसभा उपचुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह की जीत के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. जेडीयू प्रत्याशी कालाधार मंडल और आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती की हार के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव के नतीजे पर चिंता जताई है. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि पुर्णिया के रूपौली विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार की हार एनडीए के लिए माथे पर शिकन पैदा करने वाली है. कुशवाहा ने इस पोस्ट में राजद को भी निशाने पर लेते हुए लिखा कि संतोष इस बात का है कि जनता राज्य में 2005 के पहले की स्थिति के जिम्मेवार पार्टी को बख्शने को अभी भी तैयार नहीं है. उप चुनाव का यह साफ संदेश है.
बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुए रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले. यहां से एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार को हरा कर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर लोजपा (रामविलास) से इस्तीफा देकर निर्दलीय मैदान में उतरे शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार को करीब 8 हजार वोटों से परास्त किया है. वहीं 5 बार की विधायक बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही.
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…