Politics

बिहार को इतनी मदद कभी नहीं मिली; नीतीश ने केंद्र को धन्यवाद प्रस्ताव विधानसभा से पास कराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधान परिषद में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष राशि मिलने पर सदन की ओर से पीएम और केन्द्र सरकार को धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर भेजने के लिए कहा। उन्होने विधान सभा में केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि बिहार को अब तक इतनी मदद कभी नहीं मिली थी।

बिहार के संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना की और कहा कि व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना संभव नहीं है तो ऐसे में यह आम बजट विशेष सहायता की हमारी मांग को पूरा करता है। उन्होने उम्मीद जताई कि 26,000 करोड़ रुपये के बजटीय खर्च से सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी आएगी।

चौधरी ने कहा कि बजट में बिहार की चिंताओं का ध्यान रखने और उनका निराकरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना की जानी चाहिए। हम बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे थे। हमने यह भी सुझाव दिया था कि यदि व्यावहारिक कठिनाइयां रास्ते में आती हैं, तो राज्य को किसी अन्य रूप में विशेष सहायता दी जानी चाहिए। और ये बजट बिहार की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोदी सरकार के बजट की सराहना की, और कहा कि हम खुश हैं। बिहार को काफी खुश मिला है। जिससे कई योजनाएं पूरी हो सकेंगी। साथ ही केंद्र को धन्यवाद प्रस्ताव विधानसभा से पास कराया। वहीं विपक्ष ने विधानसभा में बिहार को विशेष दर्जों की मांग को लेकर अड़ा रहा। और विरोध प्रदर्शन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

39 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

1 घंटा ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

3 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago