इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। दरअसल आपातकाल की बर्षगांठ पर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आपातकाल-लोकतंत्र के साथ विश्वासघात नाम से गोष्ठी आयोजिक की गई थी। इसमें ही सम्राट ने लालू को दिल पर लगने वाली बात कह दी।
सम्राट चौधरी ने लालू पर वार करते हुए कहा कि बिहार के एक नेता कल तक कहते थे कि अब राजा के घर में राजा नहीं पैदा होगा, लेकिन वे राजकुमार और राजकुमारी पैदा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे आपातकाल से जुड़े मुद्दे पर कहा कि आज जितने भी नेता दिख रहे हैं वो जेपी आंदोलन की उपज हैं जो कि उस समय आपातकाल के विरूद थे।
उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार में धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ दिया गया, लेकिन कांग्रेस की सरकारें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को नहीं हटा सकीं। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक देश एक संविधान का साहस दिखाते हुए अनुच्छेद 370 का समापन किया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपातकाल में लोगों के अधिकारों का दमन ही नहीं किया गया, बल्कि भय पैदा किया गया। नसबंदी तक कराई गई। संविधान बदल दिया गया। कांग्रेस ने संविधान में बदलाव परिवार की जमींदारी को बनाए रखने के लिए किया था। उन्होंने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदने वाली कांग्रेस आज संविधान की रक्षा की बात करके हास्यास्पद और बेबुनियाद बात कर रही है। जनता ऐसे दोमुंहे नेताओं और पार्टियों को अच्छी तरह समझ गई है।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने मंगलवार को बयान जारी करके तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि वो वर्चुअल वर्ल्ड से राजनीति करना चाहते हैं। उन्हें समझना होगा कि ट्वीट करने और मीडिया में बयान देने भर से राजनीति नहीं होती है। उन्हें ग्राउंड पर उतरना चाहिए।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…