पटना में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान (Sanjay Paswan) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ नीतीश कुमार नहीं होते तो बिहार में बीजेपी शून्य पर आउट हो जाती। इस बार इलेक्शन में धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं हुआ है। चुनाव में एक ताक़त तेजस्वी यादव के साथ गया है। एक ताकत नीतीश कुमार हैं, इसमें कोई शक नहीं है।
स्वामी सहजानंद सरस्वती समारोह में पहुंचे संजय पासवान ने नीतीश और तेजस्वी यादव के बारे में जो बातें कही है उससे पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। संजय पासवान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राजयमंत्री भी रह चुके हैं। आज उन्होंने खुले मंच से नीतीश कुमार की तारीफ कर दी है।
बता दें कि केंद्र में भी एनडीए की सरकार बनने में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में 12 सीट जीतने वाले नीतीश कुमार का दबदबा सरकार में है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव भी भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…