Politics

राहुल गांधी बिहार में चुनाव पर गंभीर नहीं रहे? एग्जिट के पोल बाद पप्पू यादव ने प्रियंका गांधी पर भी कही बड़ी बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणो में एक जून को संपन्न हो गया। अब सबकी नजरें चार जून पर टिकी हैं जब मतगणना होगी और नेताओं के लगभग दो महीने की मेहनत का नतीजा सामने आ जाएगा। कई सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके अनुसार एनडीए को बिहार में कुछ नुकसान होता दिखाया गया है। फिर भी इंडिया गठबंधन पर एडीए भारी रहगा ऐसा बताया जा रहा है।

सभी एजेंसियों के आंकड़ों पर गौर करें तो भी बिहार में एनडीए को 29-30 से कम और इंडिया गठबंधन को 10-11 से ज्यादा सीटें नहीं मिल रही हैं। इस पर पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिहार में टिकट बंटवारा और चुनाव प्रचार पर गंभीर होते तो महागठबंधन को 25-30 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल होती। पप्पू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो पूरा देश मणिपुर बन जाएगा। पप्पू यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर सर्वे एजेंसियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बीजेपी को देशभर में 240 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने जा रही हैं। लेकिन कोई भी चैनल 300 से कम सीट नहीं दे रहा है जबकि पूरा एनडीए मिलकर 272 के आंकड़े को पार कर जाए वही गनीमत है। पप्पू यादव ने दावा किया कि एनडीए के भीतर इंटरनल कनफ्लिक्ट भी बहुत ज्यादा है। उन्होंने अभी दावा किया कि नरेंद्र मोदी किसी सूरत में इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

बिहार की 40 सीटों के चुनावी परिणाम के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अधिक से अधिक बिहार में समय दिया होता तो नतीजा कुछ और होता। जैसे यूपी में प्रियंका गांधी का अखिलेश यादव के साथ रोड शो हुआ और राहुल गांधी जी ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर लहर पैदा की। उतना बिहार में होता तो नतीजा कुछ और रहता। पप्पू यादव ने बिहार में टिकट बंटवारे पर भी सवाल उठाया। कहा कि प्रचार अभियान के साथ टिकट बंटवारे में कांग्रेस नेता गंभीरता के साथ ध्यान देते तो महागठबंधन यहां 25 से 30 सीटों पर निश्चित रूप से जीत दर्ज करती।

तेजस्वी यादव से प्रतिस्पर्धा के सवाल पर पप्पू यादव ने डिप्लोमेटिक उत्तर दिया। कहा कि तेजस्वी यादव बहुत छोटे हैं। 1990 में जब हम एमएलए बन गए थे उस समय उनका जन्म हुआ। इसलिए उनसे कैसा कॉन्पिटिशन। सबका अपना अपना भाग्य और कर्म होता है। मेरा लक्ष्य है बिहार के साढ़े13 करोड़ जनता के अधिकारों और आजादी को सुनिश्चित करना। इस पर मेरी लड़ाई पहले से चल रही है। पप्पू यादव ने कहा कि जब किसी की आंखों में आंसू देखता हूं तो दौड़ पड़ता हूं। उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए मैं किसी भी सीमा को पार करने के लिए तैयार हूं।

पप्पू यादव ने खुद को पॉलिटिकल एसेट बताया। कहा कि समाज की बेहतरी और व्यवस्था में सुधार के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता है। कभी निगेटिव कंपटीशन नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। पप्पू यादव ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया या फिर घुमा फिरा कर गोलमोल उत्तर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago