Politics

लालू यादव ने पवन सिंह को काराकाट में खड़ा कराया, उपेंद्र कुशवाहा का आरजेडी पर बड़ा आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अब एनडीए समर्थित प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर बड़ा आरोप लगाया है। कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ही पवन सिंह को काराकाट में खड़ा कराया है। भोजपुरी स्टार की उम्मीदवारी लालू यादव की साजिश है। कुशवाहा ने दावा किया कि इन सबके बावजूद लोकसभा चुनाव में एनडीए एकतरफा जीत दर्ज करने वाला है।

उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को रोहतास जिले के डेहरी में मीडिया से बातचीत में अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला किया। पवन सिंह की निर्दलीय उम्मीदवारी के बाद बीजेपी द्वारा उनपर कोई कार्रवाई नहीं करने को कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी का अंदरुनी मामला बताया। उन्होंने कहा कि इन सबका कोई मतलब नहीं है। यह बीजेपी पर छोड़ दीजिए। उन्होंने दावा किया कि पवन सिंह के आने से एनडीए का वोटबैंक डायवर्ट नहीं होने वाला है। सवर्ण समाज भी समझ रहा है कि क्या उचित है और क्या अनुचित है।

उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव जो भी उनके खिलाफ कर सकते हैं, वो कर रहे हैं। उनकी साजिश को लोग समझ रहे हैं। इससे किसका फायदा हो सकता है और किसका नुकसान हो सकता है, सब जानते हैं। लालू पहले भी उनके रास्ता में कांटा बोते रहे हैं और आगे भी बोते रहेंगे। मगर बिहार कि जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

कुशवाहा ने कहा कि जब वे मानव संसाधन विभाग के राज्य मंत्री थे, तब काराकाट क्षेत्र के नवीनगर में केंद्रीय विद्यालय खुलवाया। सासाराम के केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का निर्माण करवाया। क्षेत्र से संबंध रखने वाले हजारों बच्चों का नामांकन देश के वि​भिन्न केंद्रीय विद्यालयों में करवाया। उन्होंने कहा कि 2014 से 19 के बीच डालमियानगर फैक्ट्री को शुरू कराने का पूरा प्रयास किया था। फैक्ट्री शुरू कराने के लिए स्क्रैप की नीलामी जरूरी थी, उसका दोबारा टेंडर कराया गया, इसके बाद स्क्रैप नीलाम हुआ। स्क्रैप हटाने का काम किया गया। लेकिन कार्यकाल के अंत में कुछ कारणवश एनडीए से अलग हो गया। इसलिए काम शुरू नहीं हो सका। अब पता लगाया तो पता चला कि जहां काम छोड़ा था, उससे आगे नहीं बढ़ा है। अगर जनता इस बार मौका देगी तो फैक्ट्री जरूर शुरू हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago