मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर आए हुए हैं। जेल से बाहर आने के बाद से अनंत सिंह लगतार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर अनंत सिंह ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री ना पैदा हुआ औ न होगा।
उनके पास कोई पारिवारिक जिम्मेदार नहीं थी, न बेटे को देखना था और न ही घर देखना था। अनंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का भाई आज भी दवाई बेच रहा है। ये (नीतीश कुमार) जनता के दीवाने थे और एक-एक काम में रात-दिन लगे रहते थे। अनंत सिंह ने कहा कि मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह न कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और न ही होगा।
अनंत सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आपने लालू यादव का शासन नहीं देखा है। तब दिल्ली में नौकरी करने वालों के परिजनों को उठा लिया जाता था। बिहार में 15 सालों तक लालू राबड़ी राज को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि आप लोगों ने देखा ही नहीं, उस समय क्या होता था। अगर एक पिता का चार बेटा दिल्ली में नौकरी करता था तो यहां बिहार में उसके पिता को उठा लिया जाता था। ऐसे लोगों को खोजा जाता था और किडनैप कर लिया जाता था।
गौरतलब है कि आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता अनंत सिंह 5 मई को पटना के बेऊर जेल से बाहर आए थे। अनंत सिंह को पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल मिली है। हालांकि मोकामा के पूर्व विधायक की रिहाई की टाइमिंग को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। दरअसल, 13 मई को चौथे चरण के तहत मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था, जहां से जेडीयू के ललन सिंह उम्मीदवार हैं। मुंगेर में ललन सिंह के सामने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। विपक्ष का आरोप है कि बाहुबल और एक जाति विशेष को वोट लेने के लिए सरकार ने उनको पैरोल दी है।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…