Politics

इमोशनल हुए पप्पू यादव, कहा- आरजेडी के सिंबल पर भी पूर्णिया से लड़ने को तैयार; लालू से पूछा- मुझसे क्या गलती हुई?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। बीमा भारती के नामांकन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। इस बीच पूर्णिया सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एएनआई के साथ बातचीत के दौरान इमोशनल प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मेरा लक्ष्य 2024 है और कुछ लोगों का लक्ष्य 2025 है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव का नाम लिए बिना कांग्रेस नेता ने कहा कि हमेशा जब संकट में रहे तो हम उनके साथ खड़े रहे। हो सकता है मेरी पूजा, इबादत और प्रार्थना में कमी रह गई हो। पप्पू यादव ने आरजेडी प्रमुख से सवाल किया है कि मुझसे क्या गलती हुई?

पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैंने उन्हें (लालू यादव) साफ शब्दों में कहा कि मैं परिवार का हूं, मैं गठबंधन नहीं करूंगा। साथ ही मैं मधेपुरा या सुपौल नहीं जाउंगा। मैंने यह भी कहा मैं पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा, आप चाहें तो मैं राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ने को तैयार हूं। गौरतलब है कि पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और इसके लिए वो 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि पूर्णिया में 26 अप्रैल 2024 को चुनाव हैं और 4 जून को मतगणना होगी।

दरअसल, महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया सीट आरजेडी के कोटे में भले ही चली गई हो, लेकिन पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आरजेडी ने पूर्णिया लोकसभा सीट पर जेडीयू से आईं बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है। इस पूरे मामले को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह पहले ही कह चुके हैं कि ये सीट आरजेडभ् के कोटे में चली गई है, हम कुछ नहीं कर सकते।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

2 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

3 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

18 घंटे ago