बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी मनाएगी। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यह बात कही है। तिवारी ने कहा कि उनके भाई पवन सिंह राष्ट्रवादी हैं और रास्ता भटक गए हैं। हम उनसे बात करके मनाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया था। बाद में उन्होंने टिकट वापस कर दिया और बागी होकर काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इससे आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गईं, जो काराकाट से एनडीए के प्रत्याशी हैं।
भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट पर बीजेपी के बागी पवन सिंह को लेकर बात की। उन्होंने पवन सिंह को राष्ट्रवादी व्यक्ति बताया और दावा किया कि बीजेपी उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए मनाने की कोशिश करेगी। मनोज तिवारी ने भागलपुर और कटिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को चुनाव प्रचार भी किया।
दूसरी ओर, पवन सिंह दक्षिण बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। बीते दो दिनों से वे क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने रोड शो और रैलियां कर लोगों से वोट मांगे। भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है। इससे एनडीए की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए की ओर से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन से सीपीआई माले के उम्मीदवार राजा राम सिंह मैदान में हैं। पवन सिंह के निर्दलीय मैदान में आने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। एनडीए और महागठबंधन दोनों के प्रत्याशी कोइरी समाज से हैं, जबकि पवन सिंह राजपूत हैं। वे बीजेपी के सवर्ण वोटों में सेंधमारी करके कुशवाहा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…