Bihar

चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर देगा नकद इनाम, समस्तीपुर समेत सभी DM को दिया गया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पहले चरण के लोकसभा चुनाव में बिहार की चार सीटों पर 50 प्रतिशत से भी कम मतदान से परेशान चुनाव आयोग ने अन्य चरणों में वोटिंग बढ़ाने के लिए कई तरह की पहल की है। बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं व नवजात बच्चों की मां को मतदान केंद्र पर लाने और घर पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम करने का निर्देश सभी जिलों के डीएम को दिया गया है। इसके अलावा 2019 के मुकाबले दस प्रतिशत या उससे ऊपर वोटिंग करवाने वाले पोलिंग स्टाफ को 5000 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है जिससे साफ है कि 26 अप्रैल को धूप से कोई राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को सभी जिलों के डीएम के साथ ऑनलाइन मीटिंग में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने इस तरह के निर्देश दिए हैं।

एसीईओ आलोक रंजन घोष ने बताया कि सभी डीएम से कहा गया है कि वो चिह्नित कैटेगरी के वोटरों को बूथ तक लाने के लिए मुफ्त वाहन की बेहतर योजना बनाएं। 26 अप्रैल को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में दूसरे चरण के चुनाव के तहत मतदान है। जिनके लिए मुफ्त वाहन सुविधा की व्यवस्था होगी वो इसका फायदा उठाने के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन करके या अपने बूथ के पदाधिकारियों से बात करके बुकिंग करवा सकते हैं। सीईओ ऑफिस पटना से 9322 मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण के मतदान का वेबकास्ट से निगरानी करेगा। इनमें आधे से ज्यादा बूथ पर वेबकास्ट की सुविधा लगाई गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ और ब्लॉक लेवल पर 2019 के मुकाबले 10 फीसदी या ज्यादा वोटिंग के सूत्रधारों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया है। बीएलओ, जीविका दीदी, विकास मित्र, किसान सलाहकार और दूसरे पोलिंग स्टाफ को इसका फायदा मिलेगा। सभी जिलों के डीएम इसके विजेता का चयन करेंगे। पहले पुरस्कार में 5000 रुपए, दूसरे में 3000 रुपए और तीसरे में 2000 रुपए का इनाम मिलेगा। इनके अलावा दस और लोगों को 500-500 रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बिहार में पहले चरण में 48.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण की चार सीटों पर 2019 में 53.47 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago