आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। दो दिन पहले बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने एक जनसभा के दौरान चेतावनी देते हुए कहा था कि भू माफियाओं को उलटा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा। सोमवार को बिहार विधानसभा में पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए आरजेडी प्रमुख ने पूछा कि कौन हैं अमित शाह? अमित शाह एक बार फंसे थे न, फिर फंसेंगे।
गौरतलब है कि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह एक दिन की यात्रा पर पटना आए थे। पटना में गेस्ट हाउस के लिफ्ट अचानक फंस गया। लिफ्ट का दरवाजा जाम हो गया था और तमाम प्रयास के बाद भी खुल नहीं रहा था। लिफ्ट के अंदर ही अमित शाह भी थे। काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे से अधिक समय के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका था।
गौरतलब है कि शनिवार को बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला था। शाह ने चेतावनी देते हुए कहा था कि पिछड़ा-अतिपिछड़ा की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। बिहार में अब डबल इंजन की सरकार बन गई है। जमीन पर कब्जा करने की प्रवृति अब नहीं चलेगी। सरकार एक कमेटी बनाएगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भूमि माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने का आरोप लगाया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर नोटबंदी के दौरान लूट का आरोप लगाया। जबकि सांसद मीसा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी क्यों नहीं दिखती है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…