Politics

JDU ने फाइनल किए 16 प्रत्याशियों के नाम; 3 नए प्रत्याशी भी रेस में! कल हो सकता है ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। बीजेपी और जेडीयू को प्रत्याशियों के नाम ऐलान करना है। बताया जा रहा है कि कल बीजेपी और जेडीयू संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती हैं। वहीं जेडीयू ने अपने कोटे की 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अधिकतर सांसद फिर से चुनाव मैदान में होंगे। एनडीए के तहत जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इनमें से सिर्फ तीन सीटों किशनगंज, सीतामढ़ी और सीवान लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जदयू द्वारा बदले जाने की चर्चा है। वहीं भाजपा से मिली शिवहर सीट पर जदयू पूर्व सांसद लवली आनन्द को उतारने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, नालंदा से कौशलेंद्र, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, गोपालगंज से डा. आलोक सुमन, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत, वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, सिवान से विजयलक्षी, किशनगंज से मुजाहिद आलम के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

इससे पहले कल सीएम नीतीश से जेडीयू के सांसदों ने मुलाकात की थी। एक अणे मार्ग पर हुई इस बैठक में जेडीयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों से अलग-अलग बात की। सांसदों को लोकसभा चुनाव में लग जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार के रूप में आप सभी को मजबूती से चुनाव लड़ना है और बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय प्राप्त करनी है। बिहार में हुए विकास कार्यों को लोगों को बताना है।

इस बार एनडीए का देशभर में 400 से अधिक सीटें प्राप्त करने का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि जदयू के उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र होगी। जानकारी के मुताबिक कल जेडीयू प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। हालांकि पहले चरण में जिन 4 सीटों गया, नवादा जमुई और औरंगाबाद में चुनाव है। उसमें कोई सीट जेडीयू के खाते में नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago