Politics

बिहार में JDU के 16 उम्मीदवारों की घोषणा, 12 सांसदों को फिर से मिला मौका, देखिए पूरी लिस्ट..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

जदयू ने बिहार में लोकसभा की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. रविवार को जदयू ने अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की है. जदयू ने अधिकतर सीटों पर अपने जीते हुए सांसदों पर ही वापस दांव खेला है.

जदयू उम्मीदवारों की लिस्ट..

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

सुपौल- दिलेश्वर कामत

वाल्मिकी नगर- सुनील कुमार

सीतामढ़ी- देवेश चंद्र ठाकुर

किशनगंज- मुजाहिद आलम

कटिहार- दुलाल चंद गोस्वामी

पूर्णिया- संतोष कुमार

मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव

गोपालगंज- आलोक कुमार सुमन

सीवान- विजया लक्ष्मी देवी

भागलपुर- अजय कुमार मंडल

बांका- गिरिधारी यादव

मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

नालंदा- कौशलेंद्र कुमार

जहानाबाद- चंदेश्वर प्रसाद

शिवहर.- लवली आनंद

टिकट वितरण में जदयू का समीकरण

जदयू ने इसबार अपने 12 जीते हुए सांसदों को मैदान में प्रत्याशी बनाकर उतारा है. पार्टी ने अपने पुराने चेहरों पर ही फिर एकबार भरोसा जताया है. वहीं सीवान सीट से उम्मीदवार बदला गया है. विजया लक्ष्मी को जदयू ने सीवान में उम्मीदवार बनाया है. रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए जदयू के वरीय नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के दौरान सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. 16 सीटों में 11 सीट पर पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार को टिकट दिया जा रहा है. जबकि एक सीट पर महादलित तो एक सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे जा रहे हैं. वहीं 3 सीटों पर जदयू ने सवर्ण उम्मीदवार उतारे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago